एनसीएल ने 2025-26 में रिकॉर्ड 13.7 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की

नयी दिल्ली, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया की इकाई एनसीएल ने शुक्रवार को कहा कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में बिजली और अन्य क्षेत्रों के अपने ग्राहकों को रिकॉर्ड 13.7 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की है। कंपनी ने कहा कि कुल कोयला प्रेषण में लगभग 86 प्रतिशत हिस्सा बिजली संयंत्रों को भेजा गया।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने एक बयान में कहा, ”बदलते वैश्विक ऊर्जा हालात और देश में बिजली की बढ़ती मांग के बीच, एनसीएल के निरंतर प्रदर्शन ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा में अपना योगदान देते हुए एनसीएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में बिजली क्षेत्र और अन्य उपभोक्ताओं को 13.7 करोड़ टन कोयला भेजा है।”

यह भी पढ़े : बजाज ऑटो की बिक्री मार्च में 20 प्रतिशत बढ़कर 4,45,377 इकाई रही

कंपनी ने 85.51 प्रतिशत कोयला पर्यावरण-अनुकूल माध्यमों से भेजा। एनसीएल ने 2025-26 में 14.05 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.08 प्रतिशत अधिक है।एनसीएल ने कहा कि समीक्षाधीन वर्ष में उसने अपना वार्षिक उत्पादन लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। उसकी जयंत परियोजना ने तीन करोड़ टन के साथ सर्वाधिक उत्पादन दर्ज किया जबकि दुधिचुआ और निगाही परियोजनाओं ने अलग-अलग 2.5 करोड़ टन का उत्पादन किया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button