जगतगिरिगुट्टा मंदिर में भक्ति और उत्साह के संग मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
हैदराबाद, श्री सालासर हनुमान मंदिर जगतगिरीगुट्टा में हनुमान जन्मोत्सव भव्यता से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में दर्शन का लाभ लिया। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। सुबह 5.30 बजे से हनुमानजी का विशेष अभिषेक किया गया, तदुपरांत 7.30 बजे आरती की गई।











निशान यात्रा सुबह 7 बजे अपर्णा काउंटी मियापुर से प्रारंभ होकर 8.30 बजे अंबिका फर्नीचर विवेकानंद प्रतिमा, विवेकानंद नगर होते हुए 9.30 बजे सालासर मंदिर, जगतगिरिगुट्टा पहुँची। निशान यात्रा का पुष्प वृष्टि से स्वागत किया गया। सुबह 10 बजे से हनुमानजी का विशेष हवन मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया। निरंतर हनुमान चालीसा का पाठ जारी रहा, दोपहर 12.30 बजे से भंडारा महाप्रसाद, शाम 3.30 बजे से दिल्ली के अजय याग्निक द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें भक्तों ने भाग लिया।
शाम 6.30 बजे महाआरती की गई और रात्रि 7.30 बजे से कुचिपुड़ी नृत्य द्वारा सुंदरकांड की झाँकियाँ श्रीदेवी एवं राजनाला द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसको सभी ने सराहा। रात्रि 9.30 बजे से हैदराबाद के प्रसिद्ध भजन गायक मुरारी दाहिमा एवं प्रतीक दाहिमा द्वारा भजनों की गंगा बहाई, जिसमें भक्तों ने खूब गोते लगाये। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में विराजित सभी देवताओं का अद्भुत श्रृंगार किया गया। भक्तों के लिए छप्पन भोग एवं सवामणी प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसका भक्तों ने लाभ लिया।
यह भी पढ़ें… बोलारम संघ में मनाया गया भगवान महावीर जन्म कल्याणक
कार्यक्रम की सफलता में ट्रस्टियों व सदस्यों का सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक ट्रस्टी रमेशचन्द्र व्यास, पवन सौंथलिया, मनोज कुमार चोकड़ा, किशन अग्रवाल, गौरीशंकर मित्तल, अरुण कुमार तुलस्यान, पवन कुमार सौंथलिया, किशन अग्रवाल, संजय सर्राफ, सुरेंद्र गर्ग, सुभाष जिंदल, नवीन तुलस्यान, रामगोपाल जगदीशप्रसाद सौंथलिया, विलासरॉय इन्द्रकरण सौंथलिया, ओमप्रकाश आनन्द केहिया, नवीन कुमार तुलस्यान, शिवदत्तरॉय प्रह्लादरॉय ब़ड़ेगाँववाले, दीनदयाल अनिल अग्रवाल, भगतराम मनमोहन गुप्ता, सुंदरमल मधुसूदन सौंथलिया, बद्रीप्रसाद पुरुषोत्तमलाल भगेरिया, सत्यनारायण विकास बंसल, मेघराज अरुणकुमार तुलस्यान, संजय अग्रवाल, दुलीचन्द कैलाशचंद गोयंका, रामनिवास पवन कुमार केड़िया, किशनलाल श्रीनिवास अग्रवाल, प्रह्लाद गोयल, महेश कुमार निलेश कुमार खैतान व संजय सर्राफ ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र गर्ग, राकेश रोशन अग्रवाल, अभिषेक टिबरेवाल, सुभाष गोयंका, राम गोयल, कमलकिशोर गुप्ता, रामगोपाल अजय कुमार सौंथलिया, विशंभर अग्रवाल, रामकिशोर टिबरेवाल, अमित सरावगी, श्यामसुंदर अग्रवाल, सुभाषचंद्र जिंदल, आजीवन ट्रस्टी केशव अग्रवाल, गोपालराम आशीष कुमार अग्रवाल, प्रभुदयाल अरुण कुमार गगन, रामप्रताप बंसल, ओमप्रकाश अरुण बंसल, नवनीत मवान (जग्गी), रमेश कुमार गुप्ता, हरिप्रसाद मनीष कुमार काबरा, ब्रिजलाल अनिल कुमार गोयल, जगदीशप्रसाद शंकरलाल अग्रवाल, नितिन कुमार गोयल, राजकुमार गोयल, विजय कुमार गोयल, सिद्धार्थ अग्रवाल, ट्रस्टी सुनील पंसारी, रामलाल भाटी, कैलाश चौघरी, कार्यकारिणी सदस्य सूर्यनारायण यादव, शंकर सिंह, श्यामबिहारी गुप्ता, माँगीलाल प्रजापत सहित अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



