रेणुका ने तेलंगाना में अटके रेलवे प्रोजेक्ट्स का मुद्दा उठाया
हैदराबाद, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने गुरुवार को कहा कि तेलंगाना में कई रेलवे परियोजनाओं को मंज़ूरी मिलने, सर्वे पूरे होने और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जमा होने के बावजूद अटकी हुई हैं। राज्यसभा में शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कई अटकी हुई रेल परियोजनों का ज़िक्र किया, जिनसे कनेक्टिविटी पर असर पड़ रहा है। उन्होंने अ़फसोस जताया कि मंज़ूरी में देरी से काम की रफ़्तार धीमी हो गई है और राज्य के विकास की संभावनों सीमित हो गई हैं।
रेणुका ने कहा कि हम एक नया राज्य हैं। यह हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए थी। इसमें लागत में भारी बढ़ोतरी हो जाती है। कांग्रेस सांसद ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम का ज़िक्र करते हुए कहा कि काज़ीपेट में रेलवे मैन्य़ुफैक्चरिंग यूनिट अभी भी लगभग 12 सालों से अटकी हुई है, जबकि इस सदन में इसका आश्वासन दिया गया था।
यह भी पढ़ें… बीआरएस विधायक ने मच्छरदानी पहनकर किया प्रेस को सम्बोधित
रेणुका ने कहा कि अगर हम इन आश्वासनों और संवैधानिक प्रावधानों का सम्मान नहीं करते और राज्यों को इसी तरह परेशान होने देते हैं, तो ऐसे आश्वासन देने और संवैधानिक प्रावधानों का क्या मतलब है? अटके हुई परियोजनों के लिए जल्द मंज़ूरी की माँग करते हुए चौधरी ने यह भी कहा कि इन्हें एक तय समय-सीमा के अंदर लागू किया जाना चाहिए, ताकि लागत में होने वाली बढ़ोतरी को रोका जा सके।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



