तेलंगाना को ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ बनाने का लक्ष्य – मुख्यमंत्री

हैदराबाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक राज्य को ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ के रूप में विकसित करना है। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित ‘एशियन टेक्सटाइल्स कॉन्फ्रेंस 2026’ (एटेक्सकॉन) को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार कपड़ा उद्योग को बेहतरीन बुनियादी ढांचा, भूमि, बिजली, पानी और विशेष वित्तीय छूट दे रही है।

‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ योजना का लक्ष्य

वस्त्र राजधानी का सीधा अर्थ ऐसे बड़े औद्योगिक केंद्र से है जहां कपड़ों का बड़े पैमाने पर उत्पादन, व्यापार और निर्यात होता है। रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार की ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ योजना का लक्ष्य देश की आजादी के सौवें वर्ष तक राज्य की अर्थव्यवस्था को तीन हजार अरब डॉलर तक पहुंचाना है, जिसमें वस्त्र उद्योग की बड़ी भूमिका होगी।

तेलंगाना देश में कपास के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है और यहां का कपास अपनी गुणवत्ता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। सरकार ने इसके लिए वारंगल में विश्व स्तरीय ‘काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क’ स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए राज्य में ‘हरित वस्त्र केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे। भाषा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button