केरल के इडुक्की में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय लड़की की मौत
इडुक्की, केरल के उरुवापारा में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़की की पहचान एर्नाकुलम जिले के पेरुम्बावूर के पास चेरुवेलिक्कुन्नू निवासी अफसल की बेटी नफीसथुल मिसरिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मिसरिया और उनका परिवार शुक्रवार शाम को पर्यटन कार्यक्रम ‘समरफेस्ट’ में शामिल होने के लिए उरुवापारा पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मिसरिया झुलस गई। दो अन्य लोग भी इस घटना में घायल हुए।
यह भी पढ़े : उप्र : कुशीनगर में घरेलू विवाद में अधिवक्ता की हत्या
पुलिस ने बताया कि मिसरिया को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घायल व्यक्तियों को फिलहाल थोडुपुझा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थोडुपुझा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



