केरल में एलडीएफ सरकार की विदाई की उल्टी गिनती शुरू: पीएम मोदी

तिरुवल्ला (केरल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एलडीएफ सरकार की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. केरल में भाजपा के नेतृत्व में राजग सत्ता में आएगाI

पठानमथिट्टा जिले में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए की एक रैली में बोलते हुए, मोदी ने कहा कि राज्य में भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केरल में लेफ्ट शासन को अलविदा कहने के लिए एक मजबूत मूड का संकेत दिया हैI

राज्य में 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को चुनाव होंगे, अपने भाषण में, पीएम ने कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आती है, तो वह केरल में विकास सुनिश्चित करेगी जैसा कि उसने सात उत्तर-पूर्व राज्यों में से छह में किया है जहां वह सत्ता में है और गोवा में जहां ईसाई आबादी काफी हैI उन्होंने कहा कि केरल में बहुत क्षमता है, फिर भी विकास की दौड़ में यह दूसरे राज्यों से पीछे है. उन्होंने आरोप लगाया कि केरल के ग्रामीण इलाकों में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर खराब था क्योंकि एलडीएफ और यूडीएफ ने उस पर ध्यान नहीं दियाI

पीएम ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने केरल के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है, जबकि राज्य में अब तक भाजपा की सरकार नहीं है. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने केरल में विकास पर कांग्रेस की यूपीए सरकारों से पांच गुना ज़्यादा खर्च किया हैI

पीएम मोदी ने राज्य की लेफ्ट सरकार पर सबरी रेल प्रोजेक्ट में देरी करने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि इससे तिरुवल्ला के लोगों को काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि जब केरल में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार सत्ता में आएगी, तो सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी. “यह मोदी की गारंटी है”I

यह भी कहा कि पूरे देश में, अगर एनडीए की नीतियों से किसी ग्रुप को सबसे ज़्यादा फ़ायदा होता है, तो वह “मेरी मांएं, बहनें, बेटियां और महिलाएं हैं”. मोदी ने नौकरी के लिए केरल से युवाओं के माइग्रेशन का भी जिक्र किया और कहा कि यह राज्य की सबसे बड़ी समस्या हैI उन्होंने कहा कि केरल के विकास में भ्रष्टाचार और कम्युनलिज़्म दो सबसे बड़ी रुकावटें हैं और इसे दूर करने के लिए एलडीएफ को हराना जरूरी हैI

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button