बीआरएस व बीजेपी के बीच फेविकॉल बंधन : आदि श्रीनिवास

हैदराबाद, विधानसभा में सरकारी सचेतक आदि श्रीनिवास ने कहा कि राज्य में विपक्ष बीआरएस और बीजेपी के बीच फेविकॉल बंधन है। राज्य में हुए नगरपालिका चुनावों में इन दोनों पार्टियों की मिलीभगत एक और बार सामने आ गयी है। पहले भी ये दोनों पार्टियां मिलकर काम कर चुकी हैं, अब भी साथ में काम कर रही हैं और भविष्य में भी मिल कर ही चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने यहाँ मीडिया को जारी वक्तव्य में कहा कि इन दोनों पार्टियों ने मिलकर इब्राहिमपट्टनम व खानापुर नगरपालिकाओं में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद बांट लिए।

इससे दोनों पार्टियों की मिलीभगत की राजनीति एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष रामचंदर राव कह रहे हैं कि हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है, लेकिन इब्राहिमपट्टनम और खानापुर में जो हुआ, यह सबने देखा है। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है, यह कहने वाले केटीआर भी अब चुप हैं।

यह भी पढ़ें… जनता को राहत देने वाले विजनरी नेता मोदी : बूरा नरसय्या गौड़

लोकतंत्र की जीत बताकर बड़े-बड़े बयान देने वाले केटीआर इन अनैतिक गठबंधनों पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने मांग की कि रामचंदर राव और केटीआर इन दोनों नगरपालिकाओं में दोनों पार्टियों के बीच सहयोग के संबंध में जनता को स्पष्टीकरण दें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button