हैदराबाद : दसवीं कक्षा के छात्र समेत दो युवकों ने की खुदकुशी

हैदराबाद, गच्ची बावली और आरजीआईए शमशाबाद थाना परिधि में अलग-अलग घटनाओं में दसवीं कक्षा के छात्र समेत दो युवकों ने विभिन्न कारणों के चलते खुदकुशी कर ली। गच्ची बावली पुलिस ने बताया कि अपर्णा सेरेन पार्क अपार्टमेंट निवासी पी. रविचंद्र का पुत्र पी. तनय (16) दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन से वह अज्ञात कारणों के चलते मानसिक तनाव का शिकार हो गया था।

शनिवार रात 8 बजे वह माता-पिता को कुछ देर में लौटने की बात कहकर फ्लैट से निकला। कुछ देर बाद उसने अपार्टमेंट के 19वें माले से छलांग लगा दी। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मी विकास पांडे ने घटना के बारे में रविचंद्र को फोन कर जानकारी दी। रविचंद्र की शिकायत पर मौके पर पहुँची पुलिस ने तनय के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया और प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन प्रारम्भ की। एक अन्य घटना में आरजीआईए शमशाबाद थाना परिधि में व्यक्तिगत कारणों के चलते युवक ने फाँसी लगा ली।

यह भी पढ़ें… तलाक और शराब की लत : हैदराबाद में दो आत्महत्याएँ

पुलिस ने बताया कि मूलत हरियाणा निवासी राजेश का पुत्र मंकुश (18) कुछ माह पूर्व रोजगार की तलाश में आकर आर.बी. नगर में रह रहा था। शनिवार उसने अपने इंस्टाग्राम खाते में परिजनों व दोस्तों को बाय-बाय का मैसेज भेजा। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे वीडियो कॉल किया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। परिजनों के घर पहुँचने तक मंकुश सीलिंग फैन से फाँसी लगा चुका था और उसकी मौत भी हो गयी थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर तहकीकात कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button