तारामती बारादरी में छापा, 6 लोगों का ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव
हैदराबाद, ईगल फोर्स ने गोलकोंडा क्षेत्र स्थित तारामती बारादरी में मोर दैन फ्रेंड्स नाम से चल रही पार्टी पर छापेमारी करते हुए संदिग्धों का ड्रग किट से टेस्ट किया, जिसमें 6 लोगों के ड्रग्स का सेवन करने की पुष्टि हुई।
ईगल फोर्स द्वारा बताया गया कि तारामती बारादरी में मोर दैन फ्रेंड्स थीम पर विशेष पार्टी आयोजित की गई, जिसमें इंटरनेशनल डीजे को बुलाया गया था। फोर्स को पार्टी में बड़ी संख्या में लोगों के ड्रग्स का सेवन करने की सूचना मिली। इसके बाद फोर्स, साइबराबाद और हैदराबाद नारकोटिक्स पुलिस, तथा एच-न्यू विंग ने गोलकोंडा पुलिस के साथ मिलकर 5 विशेष टीमों का गठन किया और बिना कार्यक्रम बाधित किए अचानक जांच की।
यह भी पढ़ें… तलाक और शराब की लत : हैदराबाद में दो आत्महत्याएँ
बताया गया कि छापेमारी से पहले 35 संदिग्ध लोगों की पहचान की गई थी। जाँच के दौरान कुल 6 लोगों में ड्रग्स सेवन की पुष्टि हुई। आरोपियों के नामों का खुलासा मॉडल एवं एक्टर सरवर, मसाला कारोबारी निहार, निहार की पत्नी आशी, डी.जे. जेसन, कारोबारी योगेश्वर, फार्मास्युटिकल कारोबारी अभिलाष के रूप में हुआ। बताया गया कि इनके माता-पिता और अभिभावकों को सूचित कर डी एडिक्शन (नशामुक्ति) कार्यक्रमों में शामिल कराया जाएगा। इस मामले में हैदराबाद नारकोटिक्स पुलिस स्टेशन में अपराध संख्या 3/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 27(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



