हैदराबाद : 2.03 किलो गांजे के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने गोलकोंडा किला क्षेत्र से 2.03 किलो गांजे के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों के जरिए जानकारी मिलने के बाद गोलकोंडा क्षेत्र में गांजे की बिक्री करने वाले मोहम्मद फरहान, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद आफरीन, सैयद अमीर अली और मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अमन अली शाहनवाज, महबूब महमूद अहमद और नजीर फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें… तलाक और शराब की लत : हैदराबाद में दो आत्महत्याएँ
आरोपियों के कब्जे से 3 दोपहिया वाहन और 3 ऑटो जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल गांजे की सप्लाई में किया जा रहा था। कुल मिलाकर इस केस में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए गोलकोंडा आबकारी पुलिस को सौंप दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



