श्री राणी सती दादी मंदिर : भव्यता से मनाया गया ‘म्हारी दादी का महोत्सव’

हैदराबाद, श्री राणी सती दादी मंदिर, घाँसी बाजार के 50वें स्थापना दिवस पर म्हारी दादी का महोत्सव शोभायात्रा, मंगल पाठ एवं भजन के साथ भव्यता से आयोजित किया गया। माँ नारायणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित महोत्सव के तहत मंदिर को अत्यंत भव्य रूप से पुष्पों के साथ सजाया गया।

श्री राणी सती दादी मंदिर महोत्सव की शोभायात्रा

महोत्सव के अंतर्गत दादीजी का ब्रह्म मुहूर्त में अभिषेक किया गया। तत्पश्चात महाआरती हुई। कलश वितरण के पश्चात भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर पी. सत्यनारायण भवन, बड़ का झाड़, मामा जुमला फाटक, अग्रवाल स्कूल, गुलजार हौज, मदीना होती हुई पुन मंदिर प्रांगण पहुँचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। शोभायात्रा के लिए स्वागत मंच स्थापित कर भक्तों का पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें… निज़ामाबाद में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

मंदिर क्षेत्र में स्वागत और पुष्पवर्षा के साथ उत्सव का माहौल

श्री राणी सती दादीजी मंदिर के पास रामबिलास गोपाल पचेरीवाला द्वारा, पी. सत्यनारायण भवन पर पचेरी अग्रवाल समिति द्वारा, घाँसी बाजार चौराहा पर राणी सती महिला समिति द्वारा, रामेश्वर अपार्टमेंट के पास पं. विशेष शर्मा महाराज द्वारा, मामा जुमला फाटक पर पूजा अग्रवाल द्वारा, अग्रवाल स्कूल के पास एल. मदनलाल निर्मालवाले द्वारा, हाई कोर्ट गेट नं 5 पर रंगलाल पीरामल द्वारा, पोस्ट ऑफिस के सामने अग्रवाल समाज झूला शाखा द्वारा एवं जलेबी शॉप के पास बनारसीलाल राजेन्द्र प्रसाद पिपली वाले द्वारा भव्यता से स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में भजनों की गंगा पंकज ओझा, कृष्ण यदुवंशी एवं विश्वा ठाकुर द्वारा बहाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीसीपी साउथ जोन किरण खरे का स्वागत किया गया। दोपहर भोजन व विश्राम के बाद कुंवर तेजस राणा (अजमेर) द्वारा संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। महाआरती के साथ मंगल पाठ का समापन हुआ। अवसर पर भक्तों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष मधुसूदन सौंथलिया, मंत्री आर.ए. अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रमेश भालोटिया, ट्रस्टी राजकुमार तुलस्यान, पवन अग्रवाल ने अतिथियों और भक्तों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button