महात्मा ज्योतिराव फुले एक्सीलेंस अवॉर्ड के लिए टी. चिरंजीवुलू चयनित

हैदराबाद, बीसी इंटेलेक्चुअल्स फोरम के राज्य अध्यक्ष टी. चिरंजीवुलू को महात्मा ज्योतिराव फुले एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 के लिए चयनित किया गया। पुरस्कार आगामी 10 अप्रैल को रविन्द्र भारती में प्रदान किया जाएगा।

तेलंगाना सिटिज़न्स काउंसिल के राज्य अध्यक्ष डॉ. राजनारायण मुदिराज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी टी. चिरंजीवुलू, पिछड़ा वर्ग (बीसी) के कल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुरस्कार आगामी 10 अप्रैल को रविंद्र भारती कॉन्फ्रेंस हॉल में महात्मा ज्योतिराव फुले के 199वें जयंती समारोह में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री वी. हनुमंत राव, तेलंगाना के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मधुसूदनाचारी, पूर्व तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो डीजीपी डॉ. जे. पूर्णचंद्र राव, पूर्व मंत्री एवं लोकसभा सदस्य ईटेला राजेंद्र सहित अन्य उपस्थित होंगे।

यह भी पढ़ें… ट्रांसजेंडरों के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्घाटित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button