भारतीय राजदूत और नेपाल के नये विदेश मंत्री ने की द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

काठमांडू, भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सोमवार को यहां नेपाल के नवनियुक्त विदेश मंत्री शिशिर खनाल से शिष्टाचार भेंट की और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

खनाल ने 27 मार्च को विदेश मंत्रालय के प्रमुख का कार्यभार संभाला था। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार भेंट के दौरान श्रीवास्तव ने खनाल को नेपाल का विदेश मंत्री नियुक्त किये जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से बधाई दी। बयान में कहा गया है कि इस अवसर पर नेपाल-भारत संबंधों और सहयोग से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई।

जयशंकर ने खनाल के पदभार ग्रहण करने के दिन ही ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी थी। जयशंकर ने कहा था कि वह भारत एवं नेपाल के बीच पारंपरिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपने नेपाली समकक्ष के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। (भाषा)

यह भी पढे़: बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा और मतदान -रीजीजू

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button