केरल के हरिपद में अमित शाह ने किया रोडशो

अलाप्पुझा (केरल), केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने केरल के तटीय जिले अलाप्पुझा के हरिपद में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को राजग उम्मीदवार संदीप वाचस्पति के समर्थन में एक विशाल रोडशो किया।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सैकड़ों कार्यकर्ता इस रोडशो में शामिल हुए। इस दौरान समर्थकों ने नारे लगाए और शाह व वाचस्पति के कटआउट लहराए। रोड शो गांधी स्क्वायर से शुरू होकर हरिपद के प्रमुख इलाकों से गुजरा। कार्यक्रम के दौरान बारिश होने के बावजूद भीड़ का उत्साह बना रहा।

शाह ने रास्ते में समर्थकों का अभिवादन किया, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोड शो में शामिल होकर राजग उम्मीदवार के प्रति समर्थन जताया। मतदान से पहले, अंतिम चरण में तेज हुए चुनाव प्रचार के बीच इस कार्यक्रम ने तटीय निर्वाचन क्षेत्र में खासा ध्यान आकर्षित किया। हरिपद विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है।

यह भी पढ़े : ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’ एक छलावा है : कांग्रेस

कांग्रेस ने मौजूदा विधायक और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को फिर से उम्मीदवार बनाया है, जबकि सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार टी. टी. जिस्मोन को उम्मीदवार बनाया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button