स्वस्थ जीवनशैली और नियमित जांच पर दिया जागरूकता संदेश
हैदराबाद, संजीवय्या पार्क मॉर्निंग वॉक ग्रुप, सिकंदराबाद द्वारा जीवन जीने की कला कार्यक्रम का आयोजन संजीवय्या पार्क में किया गया।
ग्रुप के अध्यक्ष व संयोजक पी.डी. जाखोटिया व रमेश पी. तातेड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में डॉ. जयेश भाई शाह ने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग-व्यायाम, सकारात्मक सोच एवं समय पर स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। साथ ही 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बेहतर जीवन हेतु नियमित स्वास्थ्य जाँच कराते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सीख दी।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज दक्षिण जोन बैठक : कल्याण योजनाओं पर चर्चा
डॉ. जयेश भाई शाह का स्वागत जैन रत्न रमेश पी. तातेड़, संयोजक पी.डी. जाखोटिया, अशोक चौधरी, मुकेश कटारिया, निरंजन गोयल, कमल किशोर राठी, अरविंद जैन सीए, प्रकाश पारीख द्वारा किया गया। सीए प्रदीप कुमार जैन ने आभार व्यक्त किया। सभी सदस्यों ने डॉ. जयेश भाई शाह को आमंत्रित करने हेतु अध्यक्ष पी.डी. जाखोटिया का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सहयोग हेतु सफाईकर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों का रमेश पी. तातेड़ ने धन्यवाद दिया।
अवसर पर रेखा-पी.डी. जाखोटिया, खुशी, रमीला-अशोक चौधरी, रजनी-कमल किशोर राठी, सुमित्रा-गोपाललाल बंग, हर्षा-प्रकाश पारीख, प्रीति-प्रदीप कुमार जैन सीए, शशि-अरविंद जैन सीए, अरुणा-अरविंद कामदार, सुमन-निरंजन कुमार गोयल, मनीषा-कमलेश भाई जैन, अनुपमा-ललित कुमार जैन, कंचन- इंद्र भाई देवड़ा, रमीला-घेवरचंद सुराणा, रेखा-जगदीश लोया, अनीता-राजेश संघवी, पुष्पा-चंपालाल चंदन, किरण-बजरंग बजाज, रमेश पी. तातेड़, देवीचंद बोथरा, मुकेश कटारिया, राम सिंह चौहान, हिंदूमल जैन, महेश शाह, बाबूलाल बैद, राजेंद्र नाहटा, रमेश रांका, मफलत भंसाली, अशोक दोषी, मनीष काबरा, लड्डू बंग, मुकुंद देवड़ा, पवन बोथरा, नवीन भाई शाह व अन्य की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



