आईजी सेवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
हैदराबाद, बंड्लागुड़ा स्थित श्री आईजी सेवा संघ भवन में आगामी कार्यकाल हेतु नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। वनिर्वाचित सचिव ढगलाराम सेपटा ने बताया कि चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी किशन सिंह राठौड़ ने निभायी।
सर्वप्रथम आईमाता मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी। सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों में अध्यक्ष भगाराम मुलेवा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पंवार, भैरू सिंह सैणचा, सचिव ढगलाराम सेपटा, सहसचिव अन्नाराम राठौड़, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुलेवा, कार्यकारणी सदस्य भेराराम लखावत, धर्माराम गेहलोत, प्रताप, राकेश बर्फा, मोहन सिंह परिहार, माधुराम, प्रकाश राठौड़, नेमाराम पंवार, ओमप्रकाश पंवार, अन्नाराम राठौड़, भैरू सिंह सैणचा, राजूराम चोयल, सलाहकार मोतीलाल काग, मंगलाराम पंवार, भंवरलाल मुलेवा, चन्द्रप्रकाश गेहलोत शामिल हैं।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज दक्षिण जोन बैठक : कल्याण योजनाओं पर चर्चा
अवसर पर पदाधिकारियों एवं एरिया सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया। अध्यक्ष भगाराम मुलेवा ने चुनाव प्रक्रिया में समाज बंधुओं द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से सहयोग करने के लिए आभार जताया। मंच संचालन सचिव चेलाराम ने किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



