अग्रवाल शिक्षा समिति में शिक्षकों के लिए ज्ञान और कौशल विकास प्रशिक्षण

हैदराबाद, अग्रवाल शिक्षा समिति ने अपनी 13 शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। समिति के सेडमल हॉल में आयोजित कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की वंदना से आरंभ हुआ। समिति के मानद मंत्री सीए नवीन कुमार अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राजेश प्रसाद को समिति में पाकर में बहुत प्रसन्न हैं।

उनके जीवन की शुरुआत अग्रवाल शिक्षा समिति में टाइपिस्ट के रूप में हुई और वे प्रगति करते हुए एम. बी. ए. डायरेक्टर के पद पर पहुंचे। उनके अनुभव हमें प्रेरणा देंगे। राजेश हमारे शिक्षकों के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। हमारी मान्यता है कि अग्रवाल शिक्षा समिति में प्रतिभाओं का खजाना है, पर संकोचवश कुछ लोग आगे आने से झिझकते हैं। आज का कार्यक्रम बहुत लाभदायक होगा। इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य और चरित्र निर्माण में अहम

ट्रस्ट बोर्ड चेयरमैन डॉ. श्याम सुंदर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षण आदर्श कौशल है और सभी शिक्षकों को अपनी योग्यता और प्रतिभा को समय-समय पर कुशाग्र बनाना चाहिए। शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माता होते हैं। उन्हीं के द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरणा दी जाती है और संस्कार तथा चरित्र निर्माण की महत्ता बताई जाती है। प्राचीन कालीन शिक्षा पद्धति एवं आधुनिक शिक्षा प्रणाली में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है।

स्वयं को वर्तमान की आवश्यकता अनुसार बदलना शिक्षकों के लिए अनिवार्य सा हो गया है। प्रशिक्षण प्रोग्राम शिक्षकों में नई विधाओं को अपनाने और स्वयं को प्रेरणा, ऊर्जा प्रदान करने का एक माध्यम होता है। ऐसे प्रोग्राम उनमें उत्साह भरते हैं और शिक्षा प्रदान करने की नई प्रायोगिक विधाओं को अपनाने की रुचि प्रदान करते हैं एवं मार्गदर्शक बनते हैं। समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार केड़िया ने अपने अध्यक्षीय संभाषण में कहा कि आज का दिन एक स्मरणीय दिन रहेगा।

मेरी मान्यता है कि शिक्षक गणों के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम रखे जाने चाहिए। राजेश प्रसाद के अनुभव और शिक्षण पद्धति की नई विधाएं तथा शिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान करेगा। मंचासीन गणमान्यों द्वारा मुख्य प्रशिक्षक को स्मृति चिन्ह व शॉल से सम्मानित किया गया। अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के कर्ताधर्ता राजेश प्रसाद ने बहुत सी क्रियाकलापों द्वारा शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपनी रचनात्मक सोच, आलोचनात्मक सोच, नेतृत्व कौशल, सहयोग, समस्या समाधान तथा माइंडसेट स्किल्स इत्यादि सभी को अभ्यास करवाया।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज की बैठक में शिक्षा व सामाजिक योजनाओं पर मंथन

जीवन और शिक्षण में इन गुणों को अपनाने की प्रेरणा दी

प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक महोदय ने शिक्षकों को इन गुणों के महत्व से अवगत कराया तथा इन्हें जीवन और शिक्षण में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, रतन टाटा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, लक्ष्मी मित्तल, दशरथ मांझी सहित अनेक महान व्यक्तियों के जीवन प्रसंगों के माध्यम से समझाया कि कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच, निरंतर प्रयास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में सामूहिक गतिविधियां, विचार-विमर्श तथा प्रेरणादायक उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों को नई शिक्षण विधाओं की जानकारी दी गई। सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार केड़िया, चेयरमैन ट्रस्ट बोर्ड डॉ. श्याम सुंदर, मानद मंत्री सी. ए. नवीन कुमार अग्रवाल, मैनेजिंग ट्रस्ट्री डॉ. मोहन गुप्ता, संयुक्त सचिव राजेश अग्रवाल, शिक्षण संस्थाओं के प्राध्यापक, शिक्षक गण उपस्थित थे।

अवसर पर समिति की अकादमिक निर्देशिका डॉ. सरोज जैन, संयुक्त अकादमी निदेशक डॉक्टर राजेश अग्रवाल, सी.ए.ओ. आराधना मोदानी, अग्रवाल बॉयज जूनियर कॉलेज के प्रिंसिपल उमेश कुमार के अतिरिक्त शिक्षा समिति के मुख्य कार्यालय अधिकारी गोवर्धन दास एवं विनोद कुमार का इस कार्यक्रम की सफलता में अभूतपूर्व योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन एन.बी.एस.सी. की अंग्रेजी की प्राध्यापिका जी. कविता ने किया। एल.बी.एम.टी. की शिक्षिका प्रीति अनुप्रीता ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। बी.बी.एम.एस. की शिक्षिका बबिता गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button