सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने एससीएससी और ताल रेडियो के बीच साझेदारी  

हैदराबाद, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशा-विरोधी अभियान और सामुदायिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ताल रेडियो ने सोसाइटी फॉर साइबराबाद सेक्युरिटी कॉन्सिल के साथ साझेदारी की है।

एससीएससी के चेयरमैन व और साइबराबाद पुलिस आयुक्त डॉ, आर. रमेश तथा सोसाइटी के सचिव नवेद आलम खान  की उपस्थिति में आज ताल रेडियो और एससीएससी के बीच साझेदारी की घोषणा की गयी। इस साझेदारी के तहत ताल रेडियो द्वारा एससीएससी की विभिन्न पहल, अभियानों और सामुदायिक गतिविधियों को पॉडकास्ट, कहानियों, इंटरव्यू और डिजिटल कंटेंट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसका उद्देश्य सुरक्षा, जागरूकता, रोकथाम और जिम्मेदार नागरिकता से जुड़े मुद्दों को आम जनता के लिए अधिक सुलभ बनाना है।

ताल रेडियो की प्रबंध निदेशक रमादेवी इरगावरपु ने कहा कि यह साझेदारी प्रभावशाली कहानी कहने के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करेगी।

एससीएससी के सीईओ नवेद आलम खान ने कहा कि यह सहयोग समाज को अधिक सुरक्षित और जागरूक बनाने के उनके मिशन को मजबूत करेगा और नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों, मीडिया और सामुदायिक संस्थाओं के बीच समन्वय के महत्व को दर्शाती है, जिससे एक सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार समाज का निर्माण किया जा सके।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button