भारत में फिर रिलीज होगी स्टीवन स्पिलबर्ग की चर्चित फिल्म ‘जॉज’

नयी दिल्ली, स्टीवन स्पिलबर्ग की 1975 की चर्चित फिल्म ‘जॉज’ नए स्वरूप में 17 अप्रैल को भारत में फिर से रिलीज की जाएगी। यह फिल्म पीवीआर आईनॉक्स के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। पीवीआर आईनॉक्स ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

पांच दशक बाद भी यह फिल्म काफी लोकप्रिय है। अपनी उत्कृष्ट कहानी, संगीत और रोमांचक प्रस्तुति के लिए यह फिल्म आज भी याद की जाती है। रिलीज के समय यह सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसका रिकॉर्ड दो साल बाद ‘स्टार वॉर्स’ फिल्म ने तोड़ा।

क्लासिक हॉलीवुड फिल्म की वापसी

पीवीआर आईनॉक्स ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘‘4के’’ संस्करण के साथ ‘जॉज’ एक बार फिर अपनी उन्हीं वास्तविक दृश्यों की बारीकियों और ध्वनि के साथ पर्दे पर लौट रही है, जैसा इसे बनाने के दौरान सोचा गया था। यह फिल्म पीटर बेंचले के 1974 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।

फिल्म में रॉय शाइडर ने पुलिस प्रमुख मार्टिन ब्रोडी की भूमिका निभाई है, जो एक समुद्री जीवविज्ञानी (रिचर्ड ड्रेफस) और एक पेशेवर शिकारी (रॉबर्ट शॉ) के साथ मिलकर एक आदमखोर शार्क का शिकार करते हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button