प्रिय वैभव, बेहतरीन प्रदर्शन : कोहली का सूर्यवंशी को संदेश

गुवाहाटी, आईपीएल 2026 में युवा प्रतिभाओं की चमक लगातार बढ़ रही है, और राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इसी कड़ी में अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मात्र 15 साल की उम्र में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ एक यादगार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की।

एक युवा क्रिकेटर के लिये सुपरस्टार विराट कोहली से मिली प्रशंसा किसी वरदान से कम नहीं है और आईपीएल में एक और शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को यह मौका मिला ।

यह भी पढ़े : कैफ की पंत को चेतावनी : जिम्मेदारी नहीं ली तो मैच नहीं जीत सकते

पंद्रह वर्ष के सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 26 गेंद में 78 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से जीत दिलाई । मैच के बाद कोहली ने वैभव की कैप पर हस्ताक्षर करके खास संदेश लिखा ,‘ प्रिय वैभव , शानदार प्रदर्शन ।’’ इस पारी से सूर्यवंशी आईपीएल के इस सत्र में अब तक सर्वाधिक रन के साथ आरेंज कैप भी पहन चुके हैं । (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button