केरल : पलक्कड़ में पथराव की घटना में वंदे भारत ट्रेन की खिड़की क्षतिग्रस्त

पलक्कड़, केरल के पलक्कड़ में पत्थर फेंके जाने की घटना में एर्नाकुलम से बेंगलुरु जा रही वाली वंदे भारत ट्रेन की एक खिड़की मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे पलक्कड़ जिले में पराली के पास हुई। अधिकारी ने कहा कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई लेकिन ट्रेन की एक खिड़की मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

अधिकारी ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि जांच के तहत जीआरपी और आरपीएफ की टीम पराली में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पत्थर मानसिक रूप से परेशान या नशे में धुत किसी व्यक्ति द्वारा फेंका गया हो। (भाषा)

यह भी पढे़: तमिलनाडु : एमजीआर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पलानीस्वामी ने की गिरफ्तारी की मांग

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button