फुले के आदर्शों पर अमल कर रही है मोदी सरकार : किशन रेड्डी

हैदराबाद, महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा विस्तार के आदर्शों को मार्गदर्शक मानकर केंद्र सरकार दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। आज यहाँ अंबरपेट स्थित अली कैफे चौराहे पर महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि महिलाओं को विधानसभाओं व संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना तथा देशभर में व्यापक जातीय गणना जैसे ऐतिहासिक निर्णय फुले की प्रेरणा से ही लागू किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।
हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि महिला शिक्षा के प्रसार में फुले का योगदान अमूल्य है और उनके विचार आज भी समाज के लिए पथ-प्रदर्शक बने हुए हैं।

यह भी पढ़े : कचरे ने खोला चोरी का राज, मालिक के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सी. कृष्ण यादव, पूर्व बीसी आयोग अध्यक्ष डॉ. वकुलाभरणम् कृष्ण मोहन राव, भाजपा के प्रधान महासचिव डॉ. गौतम राव, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जी. आनंद गौड़ सहित विभिन्न संगठनों के नेता एवं पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और फुले की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button