दवाओं के दुरुपयोग पर निकाली गयी जागरूकता रैली
हैदराबाद, तेलंगाना सरकार, ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए), ड्रग्स कंट्रोल और रेगुलेटरी द्वारा तेलंगाना चैंबर ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (टीसीसीडी) के सहयोग से नशे की आदत डालने वाली दवाओं के विरोध में जागरूकता रैली एवं बैठक का आयोजन किया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना राज्य सरकार और डीसीए तेलंगाना के निर्देशों के अनुसार आबिड्स सर्कल स्थित होटल ताजमहल से रैली निकाली गई, जो केमिस्ट भवन पहुँच कर संपन्न हुई।
इस रैली के माध्यम से नशे की आदत डालने वाली दवाओं के दुरुपयोग के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। रैली के दौरान बिना पर्ची, कोई दवा नहीं, दवाओं का दुरुपयोग रोकें और आदत डालने वाली दवाओं को ना कहें जैसे नारे लगाए गए। रैली के पश्चात तेलंगाना चैंबर ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स असोसिएशन के भवन में प्रजा पालना – प्रगति प्रणालिका कार्यक्रम के अंतर्गत आबिड्स स्थित केमिस्ट भवन में जागरूकता बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें कोठी और चारमीनार क्षेत्र के केमिस्टों के साथ-साथ डेक्कन कॉलेज ऑफ फार्मेसी और महावीर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के महावीर नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान मुख्य अतिथि सहायक निदेशक टी. राजामौली, ड्रग इंस्पेक्टर वी. अजय, बी. लक्ष्मी, ई. तिरुपति और जे. अश्विन कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर, जागरूकता विंग, ईगल फोर्स पी. श्रीनिवास राव समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम, मेफेनटर्माइन इंजेक्शन आदि आदत डालने वाली दवाओं के दुरुपयोग के कारण लोगों को होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केमिस्टों को निर्देश दिया कि वे आदत डालने वाली दवाएं और एंटीबायोटिक दवाएं केवल किसी पंजीकृत चिकित्सक की पर्ची पर ही बेचें।
डीसीए टीम ने दवा सुरक्षा और QR वेरिफिकेशन पर जागरूकता फैलाई
डीसीए टीम ने शेड्यूल एच2 दवाओं के क्यूआर वेरिफिकेशन, दवाओं के साइड इफेक्ट्स/दवाओं की परस्पर क्रिया की क्यूआर-आधारित रिपोर्टिंग, ओडीएलएस पोर्टल पर लाइसेंस प्राप्त फार्मेसियों के ऑनलाइन वेरिफिकेशन और नकली/जाली दवाओं की रिपोर्ट करने के लिए डीसीए हेल्पलाइन के बारे में भी जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम के दौरान डेक्कन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्रों को प्रशंसा पत्र तथा भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
अवसर पर पटवारी फार्मा के जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा प्रायोजित मुफ्त शीतल पेयजल शिविर का उद्घाटन डीसीए टीम ने किया, जिसमें नवनीत कुमार अग्रवाल शामिल थे। यह शिविर तीन महीने तक जारी रहेगा। इसी अवसर पर टीसीसीडी ने नवनीत अग्रवाल को सम्मानित भी किया। बैठक में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
यह भी पढ़े : हैदराबाद : पालतू बिल्ली का मामला थाने पहुँचा
कार्यक्रम में डॉ. घीसूलाल जैन (अध्यक्ष, तेलंगाना चैंबर ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स), एम. सूर्य प्रकाश (अध्यक्ष, सलाहकार समिति), संजय मोदी (मानद महासचिव), सी. आनंद कुमार गौड़ (कोषाध्यक्ष) उपस्थित थे। तेलंगाना चैंबर ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के नवनीत अग्रवाल (उपाध्यक्ष), एमसी सदस्य सुधीर गुप्ता, अरविंद कुमार भांगड़िया, विनय कनोडिया, संजय कुमार जैन, मनीष कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार जायसवाल, माणिकचंद गुप्ता, अरविंद कुमार अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



