दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा

नई दिल्ली मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले की निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। आशा भोसले को शनिवार, 11 अप्रैल की रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब उन्हें हार्ट अटैक की खबरें आई थीं,पर पोती जनाई भोसले ने इसका खंडन किया था। जनाई ने कहा था कि उनकी छाती में इंफेक्शन हुआ था और भारी थकान थी, जिसका इलाज चल रहा है। साथ ही कहा था कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी, पर अब आशा भोसले नहीं रहीं।

सूत्रों ने बताया कि आशा भोसले पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं। आईसीयू में भर्ती कराया गया। आशा भोसले के बेटे आनंद ने उनके निधन की पुष्टि की।

आशा भोसले का सिंगिग करियर और पारिवारिक माहौल

आशा भोसले साल 1933 में पैदा हुईं। उनके पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर था, और वह भी सिंगर थे। परिवार में गायन का माहौल होने के कारण आशा को बचपन से म्यूजिक से लगाव था। हालांकि, म्यूजिक की दुनिया में उनकी एंट्री पारिवारिक मजबूरियों के कारण हुई। जब आशा भोसले 9 साल की थीं, तो उनके पिता गुजर गए। ऐसे में परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन पर और बड़ी बहन लता मंगेशकर पर आ गई। साल 1943 में आशा भोसले ने अपनी पहला फिल्मी गाना रिकॉर्ड किया था। अपने करियर में उन्होंने 12 हजार से अधिक गाने गाए और ढेरों अवॉर्ड जीते।

आशा भोसले ने जीते ढेरों अवॉर्ड, गिनीज बुक में भी दो बार नाम दर्ज

आशा भोसले ने सात बार फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड और दो नेशनल अवॉर्ड जीते थे। उनका नाम दो बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। यही नहीं, आशा भोसले पहली भारतीय सिंगर हैं, जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला था। साल 2000 में उन्हें दादा साहेब फाल्क अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। वहीं, 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

आशा भोसले ने सात बार फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड और दो नेशनल अवॉर्ड जीते थे। उनका नाम दो बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। यही नहीं, आशा भोसले पहली भारतीय सिंगर हैं, जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला था।

साल 2000 में उन्हें दादा साहेब फाल्क अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। वहीं, 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

दो बार शादी की थी। पहली शादी 16 साल की उम्र में की थी, जिसके लिए वह घर से भाग गई थीं। वह उम्र में 15 साल बड़े सेक्रेटरी गणपतराव से शादी करना चाहती थीं, पर परिवार इसके खिलाफ था। वो नहीं माने, तो आशा भोसले ने भागकर शादी कर ली थी और तीन बच्चों की मां बनीं। हालांकि, उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं रही। ससुराल में उन्हें खूब टॉर्चर किया गया और मारपीट सही। इसके कारण आशा भोसले ने ससुराल वाला घर छोड़ दिया और वह अपने घर आ गईं। साथ में बच्चों को भी ले आईं।

आशा भोसले की दूसरी शादी, कहां हैं बच्चे ?

कुछ समय बाद आशा भोसले ने गणपतराव से तलाक ले लिया और फिर 20 साल बाद म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन से दूसरी शादी की थी। उनकी शादी 14 साल चली और फिर आरडी बर्मन का भी निधन हो गया। इस शादी से आशा भोसले की कोई संतान नहीं थी। आशा भोसले के जो तीन बच्चे थे, उनमें से बड़े बेटे हेमंत की 2015 में कैंसर से मौत हो गई। वह म्यूजिक कंपोजर थे। वहीं बेटी वर्षा ने 56 साल की उम्र में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बचा छोटा बेटा आनंद, तो वह आशा भोसले का काम संभालता था और उनके रेस्टोरेंट बिजनेस को भी देख रहा है।(भाषा)

यह भी पढ़ेआशा भोसले की हालत नाजुक, परिवार ने दी अपडेट पीएम मोदी ने जताई चिंता

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button