खैरताबाद : दमकल कर्मियों ने 17 जानें बचाईं

हैदराबाद, चिंतल बस्ती, खैरताबाद के रामलीला मैदान के निकट आनंद नगर कॉलोनी स्थित श्री साई निलयम में आज सुबह आग लग गई थी। भूतल समेत इस तीन मंजिला इमारत में आग लगने के कारण 17 लोग फँसे हुए थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही अंबरपेट अग्निशमन केंद्र (नीलोफर अस्पताल के निकट आउट पोस्ट) से दमकल केंद्र तुरन्त घटनास्थल पर पहुँच गए।

दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भवन के भूतल पर फँसी हुई प्रमिता (27), प्रियंका (23) और सुष्मिता (21) को सकुशल बाहर निकाला। इसी प्रकार पहले माले से गोपीकृष्णा (22), वम्शी (22), प्रियतम (25), बन्नी (22), राहुल (25), दूसरे माले से येसुराज (55), श्यामला (50), ज्योति (24), प्रवीण (28) और तीसरे माले से वीजे प्रसाद (50), वी. ललिता (52), विनोद (24), सुरेश (25) और साई (25) को सकुशल बाहर निकाला।

यह भी पढ़े : हैदराबाद : घरेलू कलह के चलते महिला ने की खुदकुशी

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल कर्मियों द्वारा 17 लोगों की जान बचाने पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन) विक्रम सिंह मान ने दमकलकर्मियों की प्रशंसा की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button