डकैत – एक प्रेम कथा

निर्देशक – शेनिल देव, कलाकार – अडिवी शेष, मफणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप, प्रकाश राज,. जैन मेरी खान, अतुल कुलकर्णी।

निर्देशक शेनिल देव की फिल्म डकैत एक ऐसी सघन प्रेम कहानी है, जहां प्यार रॉंग टर्न ले लेता है और फिर शुरू होती है प्रतिशोध, हिंसा और विध्वंस की दास्तान। कहानी की शुरुआत होती है, जेल में दस सालों से हत्या और बलात्कार की सजा काटने वाले हरि (अडिवी शेष)से।

असल में हरि जिस लड़की जूलियट (मफणाल ठाकुर) से दिलो-जान से मोहब्बत करता था, उसी की झूठी गवाही पर उसकी जिंदगी तबाह हो गई थी और अब हरि जेल से भागकर जूलियट को बर्बाद करके अपना बदला पूरा करना चाहता है। मगर जब दोनों के रास्ते एक बार फिर से टकराते हैं, तब आपसी रंजिश और नफरत के बावजूद पुराने जज्बात सतह पर आ जाते हैं और फिर कुछ ऐसे राज खुलते हैं कि दोनों का रिश्ता और जटिल हो जाता है।

यह भी पढ़े : बप्पी लहरी और उनके सोने के जुनून के अनसुने किस्से

इस पूरे घटपाम की जटिल परतों को खंगालने का काम करता है पुलिस इंस्पेक्टर स्वामी (अनुराग कश्यप) और उसकी पुलिस अधिकारी बेटी (ज़ैन मेरी खान) मगर जब ये परतें खुलती हैं, तो गुस्से, बदले और तबाह करने वाला जज्बा धुंधला हो जाता है और प्यार की एक अनोखी तस्वीर सामने आती है।

निर्देशन

फिल्म का पहला हिस्सा धीमा है, दूसरा हिस्सा ऐक्शन और बेहतर एग्जीक्यूशन के साथ थोड़ी पकड़ बनाता है और कुछ ट्विस्ट वाकई चौंकाते हैं। कई सीक्वेंस ऐसे हैं जहाँ लॉजिक की साफ कमी खलती है, जिससे कहानी की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। तकनीकी रूप से फिल्म समफद्ध नजर आती है। सिनेमैटोग्राफी कहानी के रॉ और कठोर भाव को प्रभावी ढंग से सामने लाती है। निर्देशक का झुकाव साफ तौर पर विज़ुअल अपील पर ज्यादा दिखता है।

अभिनय

परफॉर्मेंस की बात की जाए तो, अडिवी शेष ने अपनी जटिल भूमिका के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है। मफणाल ठाकुर अपने रोल में दमदार नजर आती हैं। अनुराग कश्यप ने पुलिस अफसर-कम आध्यात्मिक गुरु वाली भूमिका में याद रह जाते हैं, प्रकाश राज को हम इस तरह की भूमिकाओं में पहले भी देख चुके हैं। फिर भी उनका अभिनय कमाल का है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button