सीएबी ने जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स को बंगाल प्रो टी20 लीग का साझेदार बनाया

कोलकाता, बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बंगाल प्रो टी20 लीग के वाणिज्यिक, विपणन और संचालन भागीदार के रूप में जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। बंगाल प्रो टी20 लीग की शुरुआत 2024 में हुई थी और इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग शामिल हैं।

यह भी पढ़े : धीमी ओवर गति के लिए गायकवाड़ पर जुर्माना

इस प्रतियोगिता में जिला आधारित फ्रेंचाइजी टीमें हैं। यह लीग हर साल जून से अगस्त के बीच आयोजित की जाती है।जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ साझेदारी की घोषणा तीसरे सत्र को शुरू करने के लिए आयोजित किए गए समारोह के दौरान की गई, जिसमें सीएबी अध्यक्ष सौरव गांगुली, क्रिकेट संघ के अन्य सीनियर अधिकारियों के अलावा झूलन गोस्वामी, मोहम्मद शमी, अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह जैसे क्रिकेटर भी उपस्थित थे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button