पति व सास की प्रताड़ना के चलते कैंसर रोगी महिला ने की खुदकुशी

हैदराबाद, अत्तापुर थाना परिधि में कैंसर रोगी महिला ने पति व सास की प्रताड़ना के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि बंजारा हिल्स निवासी नरसिम्हा रेड्डी व यादम्मा दंपत्ति ने अपनी पुत्री बलिजागुडेम राधा रेड्डी (36) का गत 18 मई 2022 को रामबाग निवासी वेम सागर रेड्डी से विवाह कराया था। राधा रेड्डी नारसिंगी स्थित साई चैतन्य डिजिटल स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है और विवाह के एक वर्ष बाद वह स्तन कैंसर का शिकार हो गयी। उसका उपचार चल रहा था।

डॉक्टरों ने कैंसर के उपचार के चलते दो वर्ष के बाद ही संतान प्राप्ति के लिए प्रयास करने की सलाह दी, क्योंकि कैंसर को रोकने के लिए दी जाने वाली दवाईयों से उसे संतान प्राप्ति में समस्या उत्पन्न हो सकती है। डॉक्टरी सलाह के बावजूद भी राधा रेड्डी को पति और सास संतान प्राप्ति के लिए जोर देते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। राधा रेड्डी कैंसर रोग के लिए उपचार का खर्च स्वयं वहन कर रही थी। लगातार दबाव डालने के कारण राधा रेड्डी ने संतान प्राप्ति के लिए कैंसर की दवा लेना बंद कर दिया, इस कारण कैंसर रोग फैल कर हड्डियों तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें… कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या

इस कारण उसका स्वास्थ्य बुरी तरह से बिगड़ गया, जिसके चलते वह मानसिक तनाव का शिकार हो गयी। मानसिक तनाव के चलते जीवन से निराश होकर राधा रेड्डी ने गत 24 फरवरी की रात को जहर खा लिया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह राधा रेड्डी ने दम तोड़ दिया। नरसिम्हा की शिकायत पर पुलिस बीएनएस की धारा 108, 85,351(2),352, 3(5) के तहत मामले दर्ज कर तहकीकात कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button