श्री श्याम प्रेमी सत्संग समिति, अत्तापुर की श्री श्याम निशान यात्रा का भव्य आयोजन

हैदराबाद, श्री श्याम प्रेमी सत्संग समिति, अत्तापुर, भाग्यनगर के तत्वावधान में 8वीं श्री श्याम निशान शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने निशान धारण कर बाबा के जयकारों के साथ भाग लिया लिया। अत्तापुर, तेजस्वीनगर स्थित शिव मंदिर से सुबह पूजा के पश्चात श्री श्याम निशान यात्रा चाँदी के छतर, बाबा की अर्जी एव मोर छड़ी से सुसज्जित होकर अखंड ज्योत, फूलों की होली के साथ बाबा के जयकारे लगाते हुए निकाली गयी।

गायक किशोर तोष्णीवाल, अंशुल कोठारी, पवन डाकोतिया, विश्वा ठाकुर ने भजन प्रस्तुत किए। यात्रा किशनबाग, बहादुरपुरा, पुरानापुल, पेटला बुर्ज, पुल की मात, अफलजलगंज, चादरघाट से होती हुई काचीगुड़ा स्थित श्री श्याम मंदिर पहुँची। श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी भक्तों का पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें… बहुभाषी अनुवाद सॉफ्टवेयर ‘सारथी’ पर किया गया कार्यशाला का आयोजन

अवसर पर सम्मानित अतिथि एमआईएम नेता प्रवीण नावंदर, बहादुरपुरा एसआई श्रीनिवास सहित अन्यों का समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में समिति के सरंक्षक अध्यक्ष हनुमान अग्रवाल (भालवाले), परामर्शदाता श्रवण केड़िया, विनोद टिबड़ेवाल, अध्यक्ष राकेश केड़िया, उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, मंत्री मुकेश अग्रवाल, संयुक्त मंत्री विमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष देवेश अग्रवाल, सदस्य दीपेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अर्जुन टिबड़ेवाल, पंकज बंसल, वरुण कौशिक, गौरव बंसल, सचिन अग्रवाल (गजवेल), सुमित शर्मा, अशोक अग्रवाल, आलोक शर्मा, वेंकट अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, वीरा रमेश, रंजीत चौहान, विष्णु पांडे, रुद्र अग्रवाल, सांवरमल व अन्य ने योगदान प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button