अत्तापुर में गणगौर महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
हैदराबाद, अत्तापुर में गणगौर बंदोला गणगौर महोत्सव 2026 पर भव्य रूप से ढोल ताशों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ गौर के गीत गाते हुए हिस्सा लिया। अत्तापुर स्थित भंडारी निवास एन.एम. गुड़ा से माधवी टॉवर, रामबाग स्थित करवा निवास तक गणगौर शोभायात्रा निकाली गई। माधवी टावर में गौरा और ईसरजी की पूजा विधिवत रूप से की गई।

तत्पश्चात सभी के लिए तंबोला का आनंद लिया। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई। आयोजक आशा-अनिल भंडारी एवं परिवार, कमलाबाई करवा भारती-राजेश करवा एवं परिवार ने सभी का आभार प्रकट किया।
अवसर पर भारती श्याम बंग, लक्ष्मीकांत व्यास, खुशी दरक (नारायणपेट), रीना डोडिया सहित अन्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… ‘गोर ईसर के संग, देखो चारों धाम के रंग’ कार्यक्रम सम्पन्न
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





