रामकोट में भव्य श्री सिद्धीचक्र महापूजन, धर्म और पूजा की प्रेरणा मिली

हैदराबाद, रामकोट स्थित श्री कच्छी भवन में श्री सिद्धीचक्र महापूजन का आयोजन किया गया। संयोजक प्रदीप संघवी ने बताया कि हीरबाई लाल शिवजीभाई हरिया परिवार एवं पुष्पाबेन ताराचंद हरिया परिवार की ओर से ज्योतिबेन कुशाल हरिया, नेहा कमल हरिया, हिरल कुणाल हरिया द्वारा आयोजित श्री सिद्धीचक्र महापूजन युवा विधिकार निखिलभाई अमृतलाल हरिया, बाड़ा कच्छ द्वारा विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया।

निखिलभाई ने कहा कि हमें मात्र चातुर्मास में ही नही, अपितु जीवन में हर समय यथासंभव धर्म, ध्यान, तप, आराधना आदि में भाग लेना चाहिए। हमें स्वयं तो प्रतिदिन मंदिर जाना ही चाहिए, साथ ही बच्चो को भी प्रतिदिन मंदिर जाने, पूजा-आरती आदि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें… हिंदू बिजनेस नेटवर्किंग का मेगा बिजनेस डे मीट

अवसर पर श्री अचलगच्छ जैन संघ के रमण नागड़ा, लव फॉर काऊ फाउंडेशन के ट्रस्टी रिद्धीश जागीरदार, श्री कच्छी मित्र मंडल के अध्यक्ष हेमांग मोमाया, मैनेजिंग ट्रस्टी सुशील कापड़िया, मंत्री पंकज सावला, ट्रस्टी योगेश गोसर, प्रदीप संघवी, उत्तम शाह, कीर्ति संघवी, देविका धीरेन हरिया, श्रृति चिराग सावला, वृष्टि कमल हरिया, पुनीत संघवी, हरेश देढिया मायरा, मिशिका व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button