भुवनेश्वर के बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक
भुवनेश्वर, ओडिशा के भुवनेश्वर में धौली इलाके में एक बाजार में भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आग सोमवार रात करीब 11 बजे लगी। मार्केट कॉम्प्लेक्स में प्लाईवुड और प्लास्टिक सहित भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री जमा होने के कारण आग तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए कुल 40 दमकल गाड़ियों को लगाया गया है लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
यह भी पढे़: भुवनेश्वर में भीषण आग लगने से 40 से अधिक दुकानें जलीं
अग्निशमन सेवा विभाग के महानिदेशक सुधांशु सारंगी ने कहा कि हमारी टीम ने अब तक चार मंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स की तीन मंजिलों पर आग बुझा दी है। चौथी मंजिल पर आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रयास किए जा रहे हैं और आवश्यक संसाधन जुटाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग में फंसे दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



