यामाहा म्यूज़िक इंडिया के ब्रांड एंबेसडर बने ए.आर. रहमान

हैदराबाद, ऑस्कर विजेता संगीतकार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संगीत ऑइकन ए.आर. रहमान ने भारतीय संगीत को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यामाहा म्यूज़िक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और ए.आर. रहमान की साझेदारी संगीत संस्कृति को प्रोत्साहित और भारत के संगीत ईकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता में अहम मील का पत्थर साबित होगी।

प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, मैनेजिंग डायरेक्टर यामामोटो ताकेतोशी ने कहा कि संगीत यामाहा म्यूज़िक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सोच के केंद्र में है। भारत की समृद्ध संगीत विरासत को वैश्विक पहचान मिलनी चाहिए। हमारी मेड इन इंडिया पहल और ए.आर. रहमान के साथ सहयोग के माध्यम से हम नई पीढ़ी के संगीतकारों को प्रेरित और देशभर में संरचित संगीत शिक्षा का विस्तार करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें… ब्लू स्टार ने हैदराबाद में लांच किये नए रूम एयर कंडीशनर

वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने से आगे बढ़कर संगीत शिक्षा पर जोर

सेल्स यूनिट के प्रमुख रयोजी मारुयामा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल वाद्य यंत्र उपलब्ध कराना नहीं है। हम कार्यशालाओं, स्कूलों के साथ सहयोग और ग्रामीण पहुंच कार्यक्रमों के माध्यम से संगीत समुदायों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह साझेदारी हर उभरते कलाकार तक संगीत पहुंचाने की हमारी सोच को और मजबूत करती है।

अवसर पर ए.आर. रहमान ने कहा कि यामाहा म्यूज़िक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हमेशा से गुणवत्ता, सटीकता और विश्वसनीयता का प्रतीक रहा है। मुझे ऐसे ब्रांड के साथ जुड़कर गर्व है जिसकी विरासत संगीत उत्कृष्टता पर आधारित है और जिसका मेड इन इंडिया दृष्टिकोण गुणवत्तापूर्ण वाद्य यंत्रों को अधिक सुलभ बना रहा है। यह पहल मेरे के.एम. म्यूज़िक कंज़र्वेटरी और दि सनशाइन ऑर्पेस्ट्रा में प्रशिक्षित हो रहे युवा प्रतिभाओं को भी लाभ पहुंचा रही है। यदि हम युवा कलाकारों का मार्गदर्शन जारी रखें और संगीत शिक्षा को मजबूत बनाएँ, तो भारतीय संगीतकार वैश्विक मंच पर नेतृत्व कर सकते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button