सेठ सांवरिया मित्र मंडल के जागरण में बही भजनों की गंगा

Ad

हैदराबाद, सेठ सांवरिया मित्र मंडल, हैदराबाद के तत्वावधान में दिल की बात सांवरे के साथ कार्यक्रम में भजन गायकों ने वातावरण को श्याममयी बनाया। कार्यक्रम में देर तक भक्तों ने भजन एवं बाबा के अलौकिक दरबार के दर्शन का लाभ लिया।
आज सिख विलेज स्थित ज्वेल गार्डन में सेठ सांवरिया मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्याम बाबा का आलौकिक दरबार सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

भक्तों ने बाबा व छप्पन भोग के दर्शन का बाबा का खजाना प्राप्त किया। कार्यक्रम में इत्र की वर्षा कर वातावरण को सुगंधित बनाया गया। अवसर पर जयपुर की रजनी राजस्थानी, कोलकाता के प्रकाश मिश्रा, श्वेता मिश्रा, नगर के अनुराग भूतड़ा ने भजनों की गंगा बहायी। गायकों के भजनों का आनंद भक्तों ने देर तक लिया। साथ ही लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया।

यह भी पढ़े : गायत्री महिला मंडल का गणगौर महोत्सव संपन्न

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मंडल के सदस्यों द्वारा उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मंडल के पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजेन्दर अग्रवाल, अमित बागला, संदीप मित्तल, सुनील अग्रवाल, अंजनी कुमार अग्रवाल, धीरज कुमार अग्रवाल, विकास अग्रवाल, आकांक्ष गुप्ता, मनीष बंसल, दिनेश पंसारी, हर्ष अग्रवाल, जितेन्द्र तिलोकानी, मधु पपुर्निया, मनीष केड़िया, प्रवीण अग्रवाल, राजेश गोयल, संजय अग्रवाल, वासुदेव पोद्दार, श्याम अग्रवाल, उत्सव राणासरिया, विनोद गर्ग, नरेश अग्रवाल, राजेश जगजानी एवं सीए राज कुमार अग्रवाल ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button