मुंबई में विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, मामला दर्ज

मुंबई, मुंबई में एक भयानक घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने 28 वर्षीय विक्रेता को चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार शाम मानखुर्द के मंडला इलाके में एक होटल के पास हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है।

मुंबई में एक अज्ञात व्यक्ति ने 28 वर्षीय विक्रेता की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।यह घटना मंगलवार शाम मानखुर्द के मंडला इलाके में एक होटल के पास हुई और इसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान फालूदा बेचने वाले वाहिद शेख (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हमले के बाद उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button