प्रेमी ने इंजेक्शन से किया था संक्रमित, एड्स ग्रस्त युवती ने की खुदकुशी
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र मेड़चल ज़िले के पोचारम आईटी कॉरिडोर थाना परिधि में विवाह से इनकार करने पर एचआईवी ग्रस्त प्रेमी द्वारा अपने खून से भरा इंजेक्शन लगाने के कारण युवती ने फाँसी लगा ली।
पुलिस ने बताया कि गत 11 मार्च को युवती ने अपने प्रेमी से विवाह करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि 24 वर्षीय उसके प्रेमी और उसके माता-पिता एचआईवी रोग के शिकार थे। इस कारण युवती के माता-पिता ने उसका विवाह स्वजातीय युवक से निश्चित कर दिया था और घर में विवाह की तैयारियाँ चल रही थी। गत 11 मार्च को युवती का प्रेमी उससे बातचीत करने के लिए आया और बातचीत करने के बाद उसने अपने खून से भरा इंजेक्शन अपनी प्रेमिका को लगा दिया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : बलात्कारी को 20 वर्ष कारावास
इंजेक्शन लगाने के दूसरे दिन युवती तीव्र ज्वर का शिकार हो गई और उसके रक्त का परीक्षण करने पर वह भी एचआईवी से ग्रस्त पाई गई। इसके बाद से युवती का स्वास्थ्य निरंतर बिगड़ता जा रहा था और आज जीवन से निराश होकर उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने इंजेक्शन लगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



