अग्र महिला मंच, तेलंगाना की सतरंगी होली 24 को
हैदराबाद, अग्र महिला मंच की कार्यकारिणी सभा दोमलगुड़ा स्थित मीना कुंछल के प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। जारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष दीपा गर्ग ने बताया कि मंगलवार, 24 फरवरी को राघव रत्ना टावर्स के 10 वें माले पर दोपहर 12.31 बजे से सतरंगी होली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत मनोरंजक कार्यक्रम होंगे।
शुरुआत अर्ली बर्ड से होगी। तत्पश्चात राधा कृष्ण जोड़ी प्रतियोगिता, होली से संबंधित तंबोला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विविध प्रकार के स्नैक्स, पेय पदार्थ व भोजन का प्रबंध किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजिका मधु गोयल व सपना अग्रवाल ने सभी महिला सदस्यों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। अवसर पर अध्यक्ष दीपा गर्ग, मंत्री अंजू गोयल, सरला अग्ग्रवाल, सपना अग्रवाल, मधु गोयल, प्रभावती अग्रवाल, सीमा गर्ग, वंदना अग्रवाल, मंजू केजरीवाल, अर्चना अग्रवाल, सीमा पंसारी, संगीता देवड़ा, सुनीता अग्रवाल उपस्थित थीं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



