पुत्र को फाँसी लगाने के बाद महिला ने कर ली आत्महत्या

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र यालाल थाना परिधि में एक महिला ने आर्थिक तंगी व अन्य कुछ कारणों के चलते अपने पुत्र को फाँसी लगाने के बाद स्वयं फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि यालाल मंडल के इंदिरम्मा कॉलोनी, ब्लॉक नं. 28 निवासी बुडिगाजंगम गौरम्मा (30) अपने पुत्र रविकांत के साथ रहते हुए मजदूरी कर रही थी।

उसके माता-पिता और भाई भी वहीं पास में रह रहे थे। कल शाम 5 बजे गौरम्मा का भाई तुलजाराम कुछ कार्य हेतु गौरम्मा के घर गया और दरवाजा बंद होने पर उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर तुलजाराम ने दरवाजा तोड़ दिया।

भीतर जाने पर उसके होश उड़ गए, क्योंकि सीलिंग फैन से गौरम्मा और उसका पुत्र रविकांत फाँसी पर लटके हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर सब-इंस्पेक्टर विठ्ठल रेड्डी ने मौके पर पहुँचकर गौरम्मा और उसके पुत्र के शव को फाँसी पर से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button