दुंडिगल निगम आयुक्त कार्यालय में एसीबी की छापेमारी, कई खामियाँ उजागर
हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दुंडिगल निगम आयुक्त कार्यालय में छापेमारी करते हुए कई प्रकार की खामियों को उजागर किया। एसीबी द्वारा बताया गया कि छापेमारी के दौरान टाउन प्लानिंग अधिकारियों के व्हाट्सएप से रिश्वत मांगने के सबूत मिले। उसी तरह सहायक निगम आयुक्त व 5 आउटसोर्सिंग कर्मचारी बिना सूचना के कार्यालय से गायब थे। कार्यालय में हाजिरी रजिस्ट्रर में हस्ताक्षरों के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी।
कार्यालय में भवनों की अनुमतियों से संबंधित 49 आवेदन थे, जिसमें से 12 आवेदन 21 दिनों से पहले दायर किये गये थे। कार्यालय द्वारा 32 अवैध निर्माणों से 28 को दूसरी बार नोटिस भी जारी नहीं किया गया। जी प्लस 3 भवन निर्माण की अनुमति को जी प्लस 5 कर दिया गया।
यह भी पढ़ें… बुर्का पहनकर दोस्त समेत बस में सवार होने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज
एसीबी द्वारा बताया गया कि कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों का बैंक खाता सूची भी तैयार की गई, आगामी दिनों में मामले की जांच में तेजी आएगी। बताया गया कि किसी आवेदक द्वारा निगम में रिश्वतखोरी की शिकायत, अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर लापरवाही की शिकायत की गई थी। इसके बाद ही एसीबी ने छापेमारी की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



