मल्काजगिरी में 242 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई
हैदराबाद, मल्काजगिरी आयुक्तालय की परिधि में पिछले सप्ताह विशेष अभियान के तहत 242 नशेड़ी वाहनों चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में यातायात पुलिस उपायुक्त के. राहुल रेड्डी ने बताया कि पिछले सप्ताह 211 नशेड़ी दुपहिया चालकों, 13 ऑटो चालकों, 17 कार चालकों और एक भारी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 217 वाहन चालकों में नशे की मात्रा 36 एमजी और 15 वाहन चालकों में नशे की मात्रा 201 एमजी तथा 10 वाहन चालकों में नशे की मात्रा 301 एमजी स्तर की पाई गई। उन्होंने बताया कि 16 से 22 फरवरी तक अदालत में सुलझाए गए 61 मामलों में दो नशेड़ी वाहन चालकों को जुर्माने के साथ जेल की सजा, एक नशेड़ी वाहन चालक को जुर्माने के साथ समाज सेवा की सजा सुनाई गई, वहीं 58 नशेड़ी वाहन चालकों को आर्थिक जुर्माना लगाया गया।
यह भी पढ़ें… पहाड़ी शरीफ में 41 एनडीपीएल शराब बोतलें जब्त, 5 गिरफ्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



