नदिया में अफगान नागरिक बिना दस्तावेज भारत में प्रवेश करने पर गिरफ्तार

कोलकाता, अफगानिस्तान के एक नागरिक को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बांग्लादेश के रास्ते बिना वैध दस्तावेज भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अलजाही मुसाफर के रूप में हुई है, जो अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत का निवासी है। उसे सोमवार देर रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उस समय पकड़ लिया जब वह फतेपुर सीमा क्षेत्र से भारत–बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि नियमित रात्रि गश्त के दौरान फतेपुर सीमा के पास हमारे जवानों ने उसे देखा। उसे तुरंत रोककर हिरासत में लिया गया। उसके पास भारत में प्रवेश से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले और न ही उसके पास कोई बांग्लादेशी पहचान पत्र था। प्रारंभिक पूछताछ के बाद बीएसएफ ने अफगान नागरिक को आगे की जांच के लिए नदिया जिले के हांसखाली पुलिस थाने को सौंप दिया।

यह भी पढे़: उप्र : उज्बेक महिला भारत में अवैध प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह कोई वैध यात्रा दस्तावेज पेश नहीं कर सका। अधिकारी ने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह सीमा क्षेत्र तक कैसे पहुंचा और क्या किसी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कराने में उसकी मदद की। आरोपी को मंगलवार को नदिया जिले में रंगत की एक अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भारत में घुसने की कोशिश से पहले वह बांग्लादेश कैसे और किस रास्ते से पहुंचा था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button