अफगानिस्तान का आरोप: पाकिस्तान ने नागरिक घरों पर किए हवाई हमले
काबुल, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच तालिबान सरकार ने पाकिस्तान की सेना पर काबुल और कंधार में हवाई हमले करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसमें नागरिकों के घरों को निशाना बनाए जाने की बात कही गई है। इस घटना ने दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को और तेज कर दिया है।
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने शुक्रवार सुबह पाकिस्तान की सेना पर काबुल और दक्षिणी प्रांत कंधार में रात भर जारी रहे हवाई हमलों में नागरिकों के घरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। तालिबान सरकार ने कहा कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयम बरतने की अपील के बावजूद दोनों पड़ोसी देशों के बीच लड़ाई का यह तीसरा सप्ताह है।
यह भी पढ़े : ईरानी स्कूल पर अमेरिकी मिसाइल हमले का वीडियो सामने आया
सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्ला मुजाहिद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि पाकिस्तान के विमान ने कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन ‘काम एयर’ के ईंधन डिपो (ईंधन भंडार केंद्र) पर भी हमला किया। पाकिस्तान की सेना या सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। (एपी)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



