शादी के बाद ‘’राणाबाली’ में साथ दिखेंगे विजय-रश्मिका

नई दिल्ली, रियल लाइफ में पति-पत्नी बन चुके विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म ‘राणाबाली’ में नजर आएंगे। ये मशहूर कपल 28 फरवरी, 2026 को फैंस को एक खास सरप्राइज देने वाला है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस मैथरी मूवी मेकर्स ने ऑफिशियली अनाउंस किया है कि इस सरप्राइज में विजय और रश्मिका के किरदार राणाबली और जयम्मा होंगे, जिससे इस मच-अवेटेड पीरियड एक्शन ड्रामा को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

विजय-रश्मिका की शादी के बाद पहली फिल्म राणाबाली

मेकर्स ने एक नया पोस्टर शेयर किया और टीज किया, ‘हमारी राणाबली और जयम्मा। 28 फरवरी को एक खास सरप्राइज देने वाले हैं, आप एक बार फिर उन्हें देख #Fallinlove हो जाएंगे। #राणाबली 11 सितंबर को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज होगी।’ इस पोस्टर में एक लड़का और एक लड़की दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DVRA8cpktS3/?utm_source=ig_web_copy_link

राणाबली कब होगी रिलीज

राहुल सांकृत्यायन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर अभी से जबरदस्त बज बना हुआ है। इसकी हाल ही में रिलीज हुई झलक को 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिसमें विजय देवरकोंडा को कॉलोनियल इंडिया के डरावने बैकग्राउंड में एक जबरदस्त और बदलाव लाने वाले अवतार में दिखाया गया है। रश्मिका इसमें फीमेल लीड रोल में हैं। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित है। ‘राणाबली’ 11 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।

विजय-रश्मिका ने 2 रीति-रिवाजों में की शादी

फिल्म में हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोसलू समेत कई दमदार कलाकार हैं। ‘राणाबली’ गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड के बाद विजय और रश्मिका की तीसरी फिल्म है। इस प्रोजेक्ट में देवरकोंडा डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन के साथ फिर से काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने टैक्सीवाला में काम किया था। बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की उदयपुर में 26 फरवरी को शादी हुई। शादी की रस्म तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से हुई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद उनकी पहली फिल्म की घोषणा मेकर्स ने बेहद ही खास तरीके से की है। (भाषा) 

यह भी पढ़ेतय हो गयी है विजय और रश्मिका की शादी की तारीख

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button