प्रधानमंत्री के दौरे के बाद त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी : मणिक साहा

अगरतला, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक साहा ने रविवार को कहा कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुनर्निर्मित त्रिपुर सुंदरी मंदिर का उद्घाटन किया था, जिसके बाद वहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। मोदी 51 शक्ति पीठों में शामिल इस मंदिर में पिछले साल सितंबर में आए थे, पुनर्निर्मित परिसर का उद्घाटन किया था और पूजा-अर्चना की थी।

मंदिर के पुनर्निर्माण पर 32 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।साहा ने बताया कि पहले मंदिर में प्रतिदिन औसतन 4,000 श्रद्धालु आते थे। उन्होंने पश्चिम त्रिपुरा के मोहनपुर में, प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण के अवसर पर आयोजित पार्टी की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने उनसे कहा था कि उनके दौरे के बाद त्रिपुर सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी। अब उपलब्ध जानकारी के अनुसार मंदिर में प्रतिदिन 7,000 से 8,000 श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे ने मंदिर को वैश्विक पहचान दिलाई है।’’

पिछले साल जनवरी में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मची भगदड़ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में कई तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘ घटना के बाद डर से श्रद्धालु संगम घाट नहीं आ रहे थे। स्थिति की जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री वहां गए और यह संदेश देने के लिए संगम में स्नान किया कि सब ठीक है। इसके बाद, तीर्थयात्रियों ने फिर से आना शुरू कर दिया।’ साहा ने कहा कि मोदी ने ही पूर्वोत्तर को सर्वांगीण विकास के मामले में रूपांतरित किया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button