हैदराबाद, अग्रवाल समाज, दिलसुखनगर शाखा के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया। उक्ताशय की जानकारी दी गई। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, मानद मंत्री विकास केशान, सहमंत्री सीमा जैन, कोषाध्यक्ष अचल गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संजय पंसारी ने कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाग लिया।
शाखा की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शाखा के सलाहकार विनोद रूंगटा, केंद्रीय समिति सदस्य सतीश गोयल, नरेश गोयल, शाखा के अध्यक्ष हरिकिशन सौंथलिया, उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, मानद मंत्री राजकुमार गोयल, सह-मंत्री अनिल रूंगटा, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष रमेश तुलस्यान, कार्यकारिणी सदस्य अनिल संघी, अनूप गोयल, गिरीश गोयल, मुरारीलाल खंडेलिया, नवीन गुप्ता, रवीन्द्र अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, सुषमा गोयल आदि ने सपरिवार कार्यक्रम में भाग लिया।
यह भी पढ़ें… सिंधु एकता मंच ने झूलेलाल साईं अपमान के विरोध में निकाली शांतिपूर्ण रैली
केंद्रीय समिति द्वारा कार्यक्रम में सदस्यता एवं प्रिविलेज कार्ड के लिए काउंटर लगाया गया। अपने संबोधन में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ने संगठन की एकता और भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने शाखाओं द्वारा नियिमित रूप से कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने की प्रशंसा भी की। अवसर पर सभी ने अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया।
