एक्सपोर्ट में गिरावट से अंडे की कीमत हुई आधी

हैदराबाद, ईरान में युद्ध के कारण निर्यात प्रभावित होने के कारण हैदराबाद सहित तेलंगाना के दूसरे हिस्सों में अंडे की कीमतों में तेज़ गिरावट आई है। कुछ दिन पहले जो अंडे लगभग 8 प्रति नग बिक रहे थे, वे अब लगभग 4 रुपए में मिल रहे हैं।

पोल्ट्री किसानों ने कहा कि जो अंडे पहले निर्याच किए जाते थे, वे अब स्थानीय बाजार में भेजे जा रहे हैं, क्योंकि पश्चिम एशियाई देशों में शिपमेंट पर असर पड़ा है। तेलंगाना और पड़ोसी राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से अंडे आमतौर पर इस इलाके के कई देशों में निर्यात किए जाते हैं।

रिटेल प्लेटफॉर्म ने भी पिछले दो दिनों से अंडों पर डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। अंडे की कीमतें आम तौर पर 6 से 7 रुपए प्रति नग के बीच होती हैं और कभी-कभी गर्मियों के पीक में लगभग 5 रुपए तक गिर जाती हैं। इब्राहिमपट्टनम के एक पोल्ट्री किसान ने कहा कि क्योंकि निर्यात कम हो गया है, इसलिए हम स्थानीय बाजर में कम कीमत देकर अपना स्टॉक खाली कर रहे हैं।राज्य के डेटा के अनुसार, तेलंगाना में लगभग 2,000 लेयर फार्म हैं जिनमें लगभग सात करोड़ लेयर बर्ड हैं जो हर दिन लगभग 3.5 करोड़ अंडे देती हैं।

यह भी पढ़ें… भारतीय मृदा एवं भू-उपयोग सर्वेक्षण ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

अंडों के संरक्षण की समस्या और बिक्री में चुनौतियाँ

राज्य के एक हैचरी मालिक ने कहा कि हम जल्दी खराब होने वाली चीज़ों को लंबे समय तक स्टोर नहीं कर सकते। इसलिए हमें उन्हें सस्ती कीमत पर बेचना पड़ता है। मैं स्टॉक को खत्म करने के लिए ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म के साथ डील करने की भी कोशिश कर रहा हूं।

शादनगर के एक पोल्ट्री किसान ने कहा कि जो लोग इस बिजनेस में हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है और आगे के एक्शन पर पोल्ट्री एसोसिएशन के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि नुकसान कितना हुआ है, यह मौजूदा स्टॉक के बिकने के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को हर अंडे पर 1 से 2 रुपए का नुकसान हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आखिरी बिक्री कीमत क्या होगी।

Exit mobile version