अग्रवाल समाज, तेलंगाना ने किया इंडक्शन कुकर का वितरण
हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना द्वारा राघव रत्ना टावर में इंडक्शन कुकर वितरित किए गए। यहाँ समाज के मीडिया एवं प्रेस चेयरमैन मुकुंद लाल अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 126 इंडक्शन कुकर वितरित किए गए। विभिन्न शाखाओं के सदस्यों द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरे गए, जिसकी जाँच कर समाज सदस्यों को यह कुकर वितरित किए गए।



सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेनजी पूजा की गई, तत्पश्चात अग्रवाल समाज के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रायोजक श्री रघुनाथ मल गीता बाई चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्र कुमार गोयल, सह मंत्री सीमा जैन, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंघल, प्रायोजक ग्यारसी लाल महेश कुमार दिल्ली वालों के सुभाष कुमार अग्रवाल, लाला परिवार, गोशमहल के मनोज कुमार अग्रवाल, शारदा बाई अग्रवाल (शिव ज्वेलर्स ) के दिनेश कुमार अग्रवाल कार्यक्रम के सह-संयोजक मुकुंद लाल अग्रवाल मंचासीन थे, जिनके द्वारा लाभार्थियों में कुकर वितरित किए गए।
यह भी पढ़ें… जैन सेवा संघ के रक्तदान शिविर में 138 लोगों ने किया दान
महिला शाखा और अन्य सदस्यों ने लाभार्थियों को सहायता दी
अवसर पर कार्यक्रम के सह-संयोजक विनय जैन, भूतपूर्व अध्यक्ष आर.एन. गुप्ता, उत्तर जोन के समन्वयकर्ता सुनील कुमार चोखानी, दक्षिण जोन के समन्वयकर्ता अल्का मिंडा, सेंट्रल जोन के समन्वयकर्ता अजय तुलस्यान, पश्चिम जोन के समन्वयकर्ता मुकुंद लाल अग्रवाल, सभी जोन के प्रधान सुरेश कुमार टंडन, राणीसती दादी महिला शाखा की अध्यक्ष रिंकू गर्ग, पैराडाइस शाखा के अशोक कुमार चोखानी, सतीश कुमार सरायवाला द्वारा इंडक्शन कुकर वितरित किए गए।
समाज के कार्यवाही अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गोयल ने अपने संबोधन में बताया कि निकट भविष्य में समाज द्वारा सिलाई मशीन, शिक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता, जगन्नाथ पुरी तीर्थ यात्रा, गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी की मशीन, आर्थिक रूप से अत्यधिक कमजोर अग्र बंधुओं हेतु राशन किट व उन्हें मात्र 11 रुपये में विशेष सदस्यता, एकल नारी योजना को सुदृढ़ करना, विकलांगों हेतु विशेष सहायता सम्मिलित है, इसके अलावा समाज की प्रमुख पत्रिका अग्रमंजुषा का पुन प्रकाशन आरम्भ करना।
कार्यक्रम का संचालन अग्रवाल समाज की नाचारम मल्लापुर शाखा के केंद्रीय समिति सदस्य प्रतीक अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सह-संयोजक मुकुंद लाल अग्रवाल एवं विनय जैन द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



