अग्रवाल समाज अशोक नगर की सावन की सैर संपन्न
हैदराबाद, अग्रवाल समाज अशोक नगर शाखा द्वारा सावन की सैर का आयोजन भोनगीर स्थित यादगिरिगुट्टा एवं स्वर्णागिरी देवालय में किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाखा की केंद्रीय समिति सदस्य पूजा गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन महाराज के जयकारे से सैर का शुभारंभ हुआ।
सर्वप्रथम यादगिरिगुट्टा में सभी ने विशेष दर्शन का लाभ उठाया। इसके उपरांत स्वर्णागिरी देवस्थानम में प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत मंदिर में बालाजी भगवान व अन्य देवी देवताओं किए गए। सैर के अंतर्गत सावन से संबंधित प्रश्नावली एवं तंबोला खिलाया गया।
यह भी पढ़ें.. माहेश्वरी युवती संगठन ने की सावन की सैर
अवसर पर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, सचिव सत्यनारायण गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य महेश अग्रवाल, केंद्रीय समिति सदस्य पूजा गुप्ता, अजय तुलस्यान, अजय कुमार गोयल, अजय मोहन, श्वेता अग्रवाल, तृप्ति अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, अनीता गुप्ता, जुगल किशोर अग्रवाल, नीना, संगीता गोयल, युविका, युग, दिव्यांश, रुद्रा व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



