अग्रवाल समाज, तेलंगाना ने किया कमेटियों के चेयरमैन का सम्मान

हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना द्वारा समाज में नवगठित 65 कमेटियों के चेयरमैन का सम्मान समारोह राघव रत्ना टॉवर में आयोजित किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में मीडिया एवं प्रेस कमेटी के चेयरमैन मुकुंदलाल अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना के पश्चात कार्यक्रम आरंभ हुआ। मंच पर समाज अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गोयल, पूर्व अध्यक्ष आर.एन. गुप्ता उपस्थित थे।

अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सबका साथ, समाज का विकास की बात कही। इस दिशा में सभी कमेटियों के चेयरमैन द्वारा अपना दायित्व पूर्ण रूप से निभाकर समाज को नई दिशा प्रदान करने हेतु आह्वान किया। कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गोयल ने उपस्थित चेयरमैन से आग्रह किया कि अपनी कमेटियों की रूप रेखा बनाकर समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें।

समाज सेवा कार्यक्रम में सम्मान और सुविधाओं की घोषणा

नरेंद्र कुमार गोयल ने कहा कि निकट भविष्य में हमारा उद्देश्य समाज के जरूरतमंद अग्रबंधुओं तक पहुँचकर सभी को समाज की सदस्यता दिलवाना व उनकी सेवा हेतु मुख्य योजनाओं का आयोजन करना है। उन्होंने कहा कि जो अग्रबंधु किसी शाखा की सदस्यता का शुल्क नहीं वहन कर सकते, वह 11 रुपये भरकर सीधे सेंट्रल कमेटी शाखा के सदस्य बन सकते हैं। इसके लिए रविवार, 29 मार्च को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक समाज कार्यालय, राघव रत्ना टॉवर के तीसरे माले में फॉर्म भर सकते हैं।

नरेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों में वाटर कूलर लगाए जाएँगे। इसके अलावा महिलाओं में सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा। समाज द्वारा प्रिविलेज कार्ड का वितरण किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न डायग्नोस्टिक सेंटरों, हॉस्पिटल, मेडिकल स्टोर, होटल आदि पर विशेष छूट प्राप्त की जा सकती है। धार्मिक यात्रा के तहत श्री जगन्नाथ पुरी तीर्थ में करीब 500 अग्रबंधुओं को यात्रा करायी जाएगी।

गोपाल मोर, आर.एन, गुप्ता, सुरेश कुमार अग्रवाल दिल्लीवाले, मुकुंदलाल अग्रवाल ने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला समन्वयकर्ताओं में पूर्व जोन से महेंद्र अग्रवाल, पश्चिम जोन से मुकुंदलाल अग्रवाल, उत्तर जोन से सुनील चोखनी, दक्षिण जोन से अल्का मिंडा, सेंट्रल जोन से अजय कुमार तुलस्यान तथा सभी जोन के मुखिया सुरेश कुमार टंडन का शॉल द्वारा सम्मान किया गया।

65 कमेटी चेयरमैन और समाज के नेताओं का शॉल पहनाकर सम्मान

विभिन्न कमिटियों के चेयरमैन में अजय अग्रवाल, अजय दोचानिया, आकृति गोयल, आनंद नरेड़ी, अरुण डाकोतिया, सी.ए. मधुसूदन अग्रवाल, सी.ए. राजगोपाल, दीपक अग्रवाल, दीपक गुप्ता, दीपक सरायवाला, दिनेश केड़िया, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. सीमा जैन, गोपाल अग्रवाल, गोपाल मोर, हरीश गुप्ता, जनार्दन सुरेखा, जितेंद्र अग्रवाल, कमल अग्रवाल, किरन तायल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, एम. नरेश कुमार, महावीर प्रसाद अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, माया देवी अग्रवाल, मायाराम अग्रवाल, मीना केड़िया, मुकेश अग्रवाल, मुकेश केड़िया, मुकुंदलाल अग्रवाल, मुन्नालाल अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार गोयल, नवल किशोर बंसल, पंकज संघी, पायल सराफ, प्रमोद कुमार सरायवाला, प्रमोद मोर, प्रशांत देव गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रचिता अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, रमाकांत गोयल, रमेश अग्रवाल, रामनिवास बंसल, रामप्रकाश अग्रवाल, रिंकु गर्ग, रितेश जगनानी, रितेश जैन, संजय गुप्ता, सतीश सरायवाला, शेष कुमार गोयल, सौरभ अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल दिल्लीवाले, सुरेश बंसल, सुरेश कुमार सिंघल, उदय गुप्ता का सम्मान शॉल ओढ़ाकर किया गया।

यह भी पढ़े : अग्रवाल शिक्षा समिति ने मनाया दीक्षांत समारोह

अंजनी कुमार अग्रवाल, डी.पी. अग्रवाल, अजय अग्रवाल भी वर्तमान कमेटियों के चेयरमैन हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में विनय जैन, दिनेश कुमार मोदी, रमन अग्रवाल, हरीगोविंद प्रसाद, डॉ. दिलीप पंसारी, दिनेश शहरपुरिया, हितेश अग्रवाल, डॉ. अशोक केड़िया, अरुण अग्रवाल, गोविंद नारायण मोदी, अरुण अग्रवाल, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अशोक चोखानी, सुभाष कुमार अग्रवाल, शशिकांत गोयल व अन्य उपस्थित थे। अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन के गोपाल मोर एवं सुरेश कुमार अग्रवाल दिल्लीवाले द्वारा अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता एवं कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गोयल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक नरसरिया ने किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button