एजीआरओएचए हैदराबाद चैप्टर ने किया प्री-लांच बिजनेस मीटिंग का आयोजन

हैदराबाद, एजीआरओएचए (अग्रोहा) द्वारा प्री लांच बिजनेस मीटिंग का आयोजन किया गया। विशेष आयोजन में हैदराबाद के अग्रवाल बिजनेस ओनर्स ने मजबूत व्यवसायिक नेटवर्क की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, मीटिंग का आयोजन आइबिस हैदराबाद हाईटेक सिटी में किया गया। इसका संचालन एजीआरओएचए बिज़नेस वर्ल्ड के संस्थापक एवं अध्यक्ष करण गर्ग द्वारा किया गया। उन्होंने एजीआरओएचए के विजन, अब तक की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। मीटिंग के दौरान प्रतिभागियों ने प्रश्न पूछे और इस बात पर चर्चा की कि एजीआरओएचए हैदराबाद चैप्टर को प्रभावी रूप से कैसे शुरू किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: हैदराबाद में श्रीराम कथा का आयोजन

प्रतिभागियों ने अपना परिचय देते हुए एजीआरओएचए के माध्यम से नेटवर्किंग उनके व्यवसायिक विकास में किस प्रकार सहायक हो सकती है, इस पर चर्चा की। मीटिंग ने यह स्पष्ट किया कि हैदराबाद में एजीआरओएचए चैप्टर के लिए एक मजबूत और सकारात्मक आधार तैयार हो चुका है। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना कर भविष्य में सशक्त, सहयोगी और प्रगतिशील व्यवसायिक समुदाय के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button